{"_id":"6150dcfb8ebc3efd131ae19a","slug":"industry-and-tourism-will-increase-employment-in-bhimtal-kothiyal-bhimtal-news-hld4393945126","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग और पर्यटन से भीमताल में बढ़ाएंगे रोजगार : कोठियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग और पर्यटन से भीमताल में बढ़ाएंगे रोजगार : कोठियाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने खनस्यू, पदमपुरी से रोजगार गारंटी यात्रा निकाली। भीमताल में आयोजित सभा में कर्नल कोठियाल ने कहा कि उद्योग और पर्यटन से भीमताल में रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज उत्तराखंड में जनता के सहयोग से आगे बढ़ रही है। आप की सरकार आते ही युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही रोजगार न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। कहा कि हमारी सरकार आते ही भीमताल विधानसभा के अस्पतालों में डॉक्टरों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य उपकरण, सड़क, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही भीमताल की सिडकुल में नए उद्योग खोलकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल और हरीशताल की झीलों का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने जो 21 साल में नहीं किया उसे आप सरकार में आते ही करके दिखाएगी। रैली में धारी, भीमताल, ओखलकांडा और रामगढ़ के युवाओं और महिलाओं की भीड़ देख कोठियाल भी गदगद नजर आए। जिला उपाध्यक्ष सागर पांडे ने भीमताल विधानसभा में जीत का दावा किया है। इस दौरान कुमाऊं प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष बसंत कुमार, शिशुपाल सिंह रावत, सुरेश आर्य, नगर अध्यक्ष महेश बिष्ट, पवन पांडे, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।