फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indira Vikas Sankalp Yatra started

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Indira Vikas Sankalp Yatra started
इंदिरा विकास संकल्प यात्रा में शामिल कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश। संवाद
हल्द्वानी। इंदिरा विकास संकल्प यात्रा रविवार को शहर के वार्ड नंबर एक से शुरू हुई। कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए स्व. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के आते ही लोगों की मूलभूत समस्याएं हल कराने के साथ आईएसबीटी और रिंग रोड का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को संकल्प यात्रा दोपहर तीन बजे नरीमन चौराहे से शुरू हुई, जो गौला हेड, बद्रीपुरा, गौला बैराज, ठोकर लाइन होते हुए नई बस्ती पहुंची। यहां पहले दिन की यात्रा का समापन हुआ। हर क्षेत्र में एक सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासियों ने इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर बिष्ट, यशपाल आर्य, योगेंद्र बिष्ट आदि ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी विधानसभा और उनके वार्ड के लिए बहुत विकास कार्य किए। यात्रा में राहुल छिमवाल, जया बिष्ट, कमला सनवाल, योगेंद्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, विजय चंद्रा, नवीन पांडे, राजू रावत, मनीष पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed