फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indian police team will go to Uzbekistan

उजबेकिस्तान जाएगी भारतीय पुलिस टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Indian police team will go to Uzbekistan
हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देशीय भवन में खिलाड़ी मुकेश पाल को सम्मानित करती एसएसपी प्रीति प्रियर्द?
हल्द्वानी। उजबेकिस्तान के ताशकंद में पहली से सात अक्तूबर तक होने वाली 12वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग स्पोर्ट्स फिजिक चैंपियनशिप 2021 में भारतीय पुलिस टीम भी भाग लेगी। टीम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया पुलिस के चीफ कोच मुकेश पाल ने बुधवार को बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि चंडीगढ़ में 28 और 29 अगस्त को आयोजित फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2021 के ट्रायल में सीआरपीएफ दिल्ली के बोरन यमयम, महाराष्ट्र पुलिस के सुभाष पुजारी और चंडीगढ़ पुलिस के बलदेव कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के रानौर निवासी जावेद को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने हेमचंद्र भट्ट के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार के कपिल गुज्जर, पिथौरागढ़ के दीवान सिंह खोलिया और देहरादून के अजय पुंडीर ने रजत पदक हासिल किया। मुकेश पाल ने उम्मीद जताई कि टीम में शामिल सभी जवान उजबेकिस्तान में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। मुकेश पाल ने बताया कि 2022 में नीदरलैंड में कामनवेल्थ प्रतियोगिता होनी है। इसी साल पुलिस ओलंपिक प्रतियोगिता प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उधर, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने मुकेश को प्रशस्तिपत्र देकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed