{"_id":"6a626ff788ef4e3ac9099e8b","slug":"india-beat-sri-lanka-by-211-runs-thanks-to-haldwanis-century-haldwani-news-c-337-1-ha11015-134850-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी के लक्ष्य के शतक से भारत ने श्रीलंका को 211 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी के लक्ष्य के शतक से भारत ने श्रीलंका को 211 रन से हराया
Fri, 24 Jul 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 211 रन से मात दी। इस जीत में लक्ष्य रायचंदानी के नाबाद शतक ने अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में खाता भी नहीं खोलने वाले लक्ष्य ने दूसरी इनिंग में नौ चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने दो एक दिवसीय मुकाबलों में दो अर्धशतक और पहले टेस्ट में 207 रन की पारी खेली। लक्ष्य पिछले पांच साल से हल्द्वानी में रहकर जीएनजी क्रिकेट एरिना में कोच अभिषेक कुमार से कोचिंग ले रहे हैं। लक्ष्य को बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा, सचिव किरण वर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश, कोषाध्यक्ष कमल पपने, जीएनजी की डायरेक्टर पूजा कांडपाल और मैनेजिंग डायरेक्टर दिग्विजय कनवाल आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन