फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indecency with the businessman after the block chief's meeting

ब्लॉक प्रमुख की बैठक के बाद व्यवसायी से दुर्व्यवहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Indecency with the businessman after the block chief's meeting
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोटाबाग में बैठक के दौरान ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने उद्योगपतियों को क्षेत्रीय विकास के लिए पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। आरोप है कि बैठक के बाद एक बीडीसी ने उद्योगपति के साथ धक्कामुक्की की और बाद जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कालाढूंगी पुलिस का कहना है कि तहरीर देने के बाद व्यवसायी ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की पहल पर कोटाबाग ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने शुक्रवार को 11 बजे उद्योगपतियों और जनप्रतिनियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में ब्लाक प्रमुख ने विभिन्न मुद्दों पर उद्योपतियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। पूरनपुर निवासी व्यवसायी प्रकाश चंद्र फुलारा का आरोप है कि बैठक के बाद दोपहर डेढ़ बजे एक बीडीसी ने गाली देते हुए धक्कामुक्की की। साथ ही मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

इस बीच ब्लाक प्रमुख ने बीच बचाव किया। बीडीसी ने जाते समय व्यवसायी की फैक्ट्री बंद कराने की धमकी दिया। इस मामले में व्यवसायी ने घटना की तहरीर कालाढूंगी थाने को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि उसने समझौता कर लिया है। इधर, उद्योगपति प्रकाश चंद्र का कहना है कि उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। समझौता नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed