फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Incrochment in Haldwani

नगर निगम का अतिक्रमण अभियान के दौरान व्यापारियों ने जमकर काटा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Incrochment in Haldwani
हल्द्वानी। नगर निगम और प्रशासन का अतिक्रमण अभियान सवालों के घेरे में आ गया है। एक ओर नगर निगम अतिक्रमण के नाम पर छोटे फड़, ठेली वालों पर कार्रवाई कर रहा है। वहीं दूसरी ओर हल्द्वानी में कई अवैध निर्माण बिना नक्शा पास कराए चल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अतिक्रमण अभियान के तहत सिंधी चौराहे के पास लगे फड़ कारोबारियों के साथ व्यापारियों ने नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण पर कई सवाल दागे। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम, जिला प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई कर रहा है। जबकि हल्द्वानी में कई ऐसे शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण चल रहे हैं। आधे से अधिक निर्माण बिना नक्शा पास कराए चल रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि बड़े-बड़े शॉपिंग कॉप्लेक्स जो बने हैं, उनकी पार्किंग कहां हैं। क्यों नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण पहले उन कांप्लेक्स में पार्किंग नहीं बना रहा है। बिना पार्किंग के कैसे इन कांप्लेक्स का निर्माण हो गया और यह अभी भी जारी है। फड़ व्यवसायियों ने कहा कि नियम सब के लिए समान हैं। क्यों फड़ और ठेलों पर ही कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण तोड़ने के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

मंडी से लेकर सिंधी चौराहे तक हटाए अतिक्रमण
हल्द्वानी। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मंडी से लेकर सिंधी चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया। अतिक्रमण अभियान के दौरान सिंधी चौराहे के पास एक पक्की दुकान को भी तोड़ा गया। उधर सड़क किनारे लंबे समय से लगे फड़ों को भी निगम की टीम ने तोड़ दिया। अतिक्रमण तोड़ने के दौरान व्यापारियों ने जमकर हंगामा भी काटा। नगर निगम ने मंगलवार को 12 चालान कर 15 हजार रुपये भी वसूल किए। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, कर अधीक्षक महेश पाठक, अमोल असवाल, चतर सिंह, चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी में भी चला अभियान
हल्द्वानी। नगर निगम ने सब्जी मंडी में भी अभियान चलाया। इस दौरान सब्जी मंडी में फड़ लगाकर व्यवसाय करने वालों के फड़ हटा दिए। सभी फड़ व्यवसाईयों से ठेले में सब्जी बेचने के आदेश दिए। अभियान के दौरान सब्जी मंडी खाली-खाली दिखाई दी।

नगर निगम ने पॉलीथिन को लेकर चलाया अभियान
हल्द्वानी। नगर निगम ने पॉलीथिन को लेकर भी अभियान चलाया। मंगलवार को सफाई निरीक्षक अमोल असवाल और चतर सिंह सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने पॉलीथिन में सामान देने वाले 25 ठेले-फड़ वालों को पकड़ा। इनसे नगर निगम की टीम 2500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
2500 रुपये के काटे चालान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed