{"_id":"653755ea5f56921c0200d8df","slug":"increase-in-roadways-income-during-festive-season-in-haldwani-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Depot: त्योहारी सीजन में ठसाठस चल रही रोडवेज बसें, यात्रियों ने भर दी झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Depot: त्योहारी सीजन में ठसाठस चल रही रोडवेज बसें, यात्रियों ने भर दी झोली
Tue, 24 Oct 2023 10:58 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:58 AM IST
सार
त्योहारी सीजन में हल्द्वानी डिपो की आय प्रतिदिन तीन लाख रुपये तक बढ़ गई है। आय बढ़ने का मुख्य कारण दिल्ली, यूपी और हरियाणा से पर्यटकों का हल्द्वानी पहुंचना बताया जा रहा है। दिल्ली से आ रही ज्यादातर बस फुल आ रही हैं।
विज्ञापन
हल्द्वानी डिपो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारी सीजन में रोडवेज की आय में इजाफा हुआ है। हल्द्वानी डिपो की आय प्रतिदिन तीन लाख रुपये तक बढ़ गई है। आय बढ़ने का मुख्य कारण दिल्ली, यूपी और हरियाणा से पर्यटकों का हल्द्वानी पहुंचना बताया जा रहा है। दिल्ली से आ रही ज्यादातर बस फुल आ रही हैं। रोडवेज के अधिकारियों ने दशहरा के बाद भी अच्छी आय होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
पहले मानसून और उसके बाद श्राद्ध पक्ष के चलते यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई थी। हल्द्वानी डिपो प्रतिदिन आय का लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पा रहा था। अब तीन दिन की छुट्टी के कारण नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों और कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से हल्द्वानी डिपो की आय में करीब तीन लाख रुपये प्रतिदिन की बढ़त हुई है। 12 लाख रुपये तक सिमटकर रह जाने वाली आय 15 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन