फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Income by Slauter House in Nainital Palika

शुल्क वृद्धि के बाद स्लाटर हाउस से बढ़ी पालिका की आय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Income by Slauter House in Nainital Palika
Income by Slauter House in Nainital Palika
नैनीताल। शुल्क बढ़ाने के बाद स्लाटर हाउस पालिका की आय का प्रमुख स्रोत बनने लगा है। कुछ साल पहले तक पालिका को इससे मामूली आय होती थी लेकिन अब पालिका को प्रति माह 35 हजार रुपये से अधिक की आय स्लॉटर हाउस से हो रही है।
विज्ञापन

दो साल पहले तक नगर पालिका स्लाटर हाउस में होने वाले छोटे जानवर के वध के एवज में दस रुपये और बड़े जानवर के वध का तीस रुपये शुल्क लेती थी। पिछले वर्ष पालिका ने इस शुल्क में वृद्धि कर 100 रुपये और 300 रुपये कर दिया।
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस में प्रति दिन लगभग 15-17 छोटे और दो बड़े जानवरों का वध होता है। पालिका के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में पालिका ने अप्रैल से दिसंबर तक स्लॉटर हाउस से 3 लाख 40 हजार 900 रुपये की आय प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अप्रैल में 35 हजार 200 रुपये, मई में 23 हजार 900, जून में 34 हजार 100, जुलाई में 39 हजार 800, अगस्त में 39 हजार 100, सितंबर में 39 हजार, अक्तूबर में 41 हजार 700, नवंबर में 43 हजार 200 व दिसंबर में 44 हजार 900 रुपये की आय अर्जित की। ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शुल्क वृद्धि के बाद स्लॉटर हाउस से मिलने वाली आय में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed