फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the stone pelting case filed a case of rioting on 15

पथराव मामले में 15 पर बलवे का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
In the stone pelting case filed a case of rioting on 15
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने पथराव के बाद दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना का कारण दो गुटों के बीच वर्चस्व का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड 27 गांधीनगर निवासी ललित वाल्मीकि ने तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम वह राजपुरा से दूध लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी समय गांधीनगर निवासी साहिल (रिंकू) ने उसके साथ गाली गलौज की। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने साथियों सोम सोनकर, छोटू सोनकर और अन्य लोगों को लेकर आया उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाकर घर की ओर भागने लगा। आरोप है कि इस बीच रजना सोनकर, कमल आदि ने उसे घेर लिया और उस पर पथराव करने लगे। इधर टिंकू सोनकर ने बताया कि घटना के समय वह चाट खरीदने गया था। इस बीच ललित, विकास, परितोष, अमित, शिवम, तपन, तरुन, राज, सौरभ, गोलू (हरदा) ने पथराव कर दिया। पथराव से उसकी तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों एक दूसरे से जानमाल का खतरा बता रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 147,148, 149, 504, 506 के तहत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि गांधीनगर में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना में शामिल आरोपियों को जांच के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed