फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In light of the annual training program will cost 60 million

उजाला के वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खर्च होंगे 60 लाख

Fri, 18 Sep 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल। Updated Fri, 18 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी उजाला की शाषी परिषद की बृहस्पतिवार को हुई अहम बैठक में वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर 60 लाख रुपये खर्च करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


 यह भी तय हुआ कि उजाला स्थित आडिटोरियम का उपयोग न्याय विभाग साथ ही शैक्षिक और सांस्कृतिक संस्थाएं भी कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में हुई अहम बैठक में उजाला के निदेशक प्रदीप पंत ने अकादमी की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षणों की जानकारी दी। कहा इस साल विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 60 लाख रुपये की धनराशि खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने शासन की ओर से संबंधित धनराशि उपलब्ध कराए जाने पर अपनी सहमति दी।

बैठक में इस बात को भी प्रमुखता से रखा गया कि उजाला में मौजूद आडिटोरियम को अन्य को उपलब्ध कराने की भी अक्सर मांग उठती रही है।

जिस पर तय किया गया कि निर्धारित शुल्क के आधार पर शैक्षिक व सांस्कृतिक संस्थाओं को आडिटोरियम उपलब्ध कराया जा सकता है।

बैठक में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसेफ, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला, उजाला डायरेक्टर प्रदीप पंत, महाधिवक्ता यूके उनियाल, मुख्य सचिव राकेश शर्मा, डीजीपी बीएस सिद्धू, अपर सचिव वित्त अमित नेगी, प्रशासन शैलेश बगौली, प्रमुख सचिव न्याय राम सिंह, डा.महेंद्र सिंह पाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed