{"_id":"616f35667621d64e1f4d1fdd","slug":"in-haldwani-the-approach-road-of-gaula-bridge-has-been-booked-the-bridge-is-also-in-danger-haldwani-news-hld441938263","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में गौला पुल की एप्रोच रोड बही, पुल को भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में गौला पुल की एप्रोच रोड बही, पुल को भी खतरा
विज्ञापन
हल्द्वानी में हुई भारी बारिश से गौला पुल की बही एप्रोच रोड। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौला नदी के उफान में आने से गौला बाईपास में गौला नदी में बने पुल की 30 मीटर एप्रोच रोड बह गई। इससे पुल को खतरा पैदा हो गया है। एनएचएआई और लोनिवि के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण कर एप्रोच रोड के बहने का कारण अवैध खनन बताया है।ह हालांकि एनएचएआई के अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया गौला पुल को सुरक्षित बताया है। कहा कि पानी कम होने के बाद ही गौला पुल की सही स्थिति के बारे में पता चल पाएगा। मंगलवार को पांच बजे गौला नदी ने पुल की एप्रोच रोड को काटना शुरू कर दिया। इससे 30 मीटर एप्रोच रोड पूरी तरह कट गई। इससे पुल और एप्रोच रोड के बीच बनी सुरक्षा दीवार भी ध्वस्त हो गई। पुल की साइड वाल की बुनियाद भी दिखने लग गई। करीब 25 मीटर गहरा गड्ढा हो गया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुल के दोनों ओर बैरीकेट कर लोगों को वहां से हटाया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा और लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा कि अवैध खनन के कारण एप्रोच रोड बही है। कहा कि अवैध खनन को लेकर कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
अवैध खनन पर प्रशासन मूकदर्शक बना रहा
हल्द्वानी। नदी के पुल के दोनों ओर एक किलोमीटर तक खनन शासन ने प्रतिबंधित किया हुआ है लेकिन हल्द्वानी गौला पुल के नीचे अवैध खनन बदस्तूर जारी है। अमर उजाला की ओर से भी कई बार इसको लेकर खबर प्रकाशित की गई लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि लोनिवि और एनएचएआई के अधिकारी अवैध खनन को लेकर कई बार डीएम से शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बाद भी अवैध खनन पर ध्यान नहीं दिया गया।
विधायक दुम्का बोले-अवैध खनन से एप्रोच मार्ग बहा
हल्द्वानी। लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने गौला पुल का निरीक्षण कर कहा कि एप्रोच रोड अवैध खनन के कारण हुई है। इससे अवैध खनन से पुल को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
गौला नदी से मिले आरबीएम तो 15 दिन में बना देंगे एप्रोच रोड
हल्द्वानी। एनएचएआई के पीडी योगेंद्र शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन उन्हें रीवर बैंड मैटेरियल उपलब्ध कराए तो वह 15 दिन में एप्रोच रोड तैयार कर देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें करीब 200 क्यूबिक क्यूबिक रीवर बैंड मैटेरियल की जरूरत होगी। सभी वाहनों के लिए यह 15 दिन में खोल दिया जाएगा। इसके बाद एनएचएआई रीवर ट्रेनिंग के विशेषज्ञों को बुलाएगी और पुल को बचाने के लिए काम करेगी। इसमें तीन माह लगेंगे। इसके बाद नदी को चैनेलाइज किया जाएगा।
हरीश रावत ने भी लिया गौला पुल का जायजा
हल्द्वानी। पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने गौलापुल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विपदा की घड़ी में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
गौला पुल एक नजर में
-21 जुलाई 2008 को बह गया था गौला पुल
-2013-14 में बनकर तैयार हुआ नया पुल
- 9.49 करोड़ की लागत आई