{"_id":"5834a30a4f1c1bcb4913b711","slug":"immersed-in-the-kosi-river-trips-selfi-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी के चक्कर में कोसी नदी में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी के चक्कर में कोसी नदी में डूबा युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी के चक्कर में कोसी नदी में डूबा युवक, मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर क्वारब के पास सेल्फी के चक्कर में कोसी में डूबने से लखनऊ से पहाड़ में घुमने आए एक युवक की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पंचनामा कर शव को सीएचसी सुयालबाड़ी रखा है। बुधवार को नैनीताल में शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के टेड़ी पुलिया निवासी मोहम्मद सलीम (30) पुत्र बदरूद्दीन, जमालुद्दीन पुत्र कमाल अहमद, राजू मौर्या पुत्र गया प्रसाद व संजीव मिश्रा पुत्र तुलसी राम मंगलवार को इनोवा कार (यूपी 32-सीसी-0550) से अल्मोड़ा से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि क्वारब के पास पहुंचते ही उक्त युवकों ने इनोवा को रोक लिया और उससे उतरकर कोसी नदी की ओर चले गए। नदी किनारे पहुंचते ही युवकों ने अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेनी शुरू की। इसी दौरान मोहम्मद सलीम असंतुलित होकर नदी में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद उसके साथियों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। इससे पहले कि स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचते सलीम नदी में डूब चुका था।
सूचना मिलने पर खैरना पुलिस और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को नदी से बाहर निकाला। राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।