फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Illegal tree furore triggered by information

अवैध रूप से पेड़ काटने की सूचना से मचा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal tree furore triggered by information
रामनगर के चोरपानी में बगीचे में कटे पेड़। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बगीचे में फलदार पेड़ों को काटने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस, वन विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि अनुमति लेने के बाद पेड़ों को काटा जा रहा है। अनुमति पत्र देखने के बाद अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्राम चोरपानी में एक बगीचे में पेड़ काटने की सूचना एसडीएम, वन विभाग और उद्यान अधिकारियों को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उद्यान अधिकारी अर्जुन सिंह परवाल ने बताया कि शहर से दो किलोमीटर के दायर में पेड़ काटने की अनुमति वन विभाग की ओर से दी जाती है। जिस स्थान पर पेड़ काटे जा रहे थे, वह स्थान शहर से तीन सौ मीटर के दायर में आता है। पेड़ काटने की अनुमति वन विभाग की ओर से दी गई है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा के रेंजर विपिन डिमरी ने बताया कि बगीचा मालिक ने दस पेड़ों को काटने की अनुमति विभाग से मांगी थी। मौके पर आठ पेड़ काटे गए थे। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि अवैध रूप से पेड़ काटने का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed