{"_id":"610310928ebc3e585b5867d1","slug":"illegal-spa-centers-busted-in-investigation-haldwani-news-hld4328338100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में अवैध स्पा सेंटरों का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में अवैध स्पा सेंटरों का भंडाफोड़
विज्ञापन
स्पा सेंटर में पुलिस जाच कर रही विज्ञप्ति
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने शहर के तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा तो कई अनियमितताएं प्रकाश में आई। पुलिस ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर तीन सेंटरों से 5200 रुपये जुर्माना वसूला। दो स्पा सेंटरों में अधिक अनियमितताएं मिलने पर पुलिस ने एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
सीओ शांतनु पाराशर के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के स्पा सेंटरों में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर महिला उपनिरीक्षक लता बिष्ट (प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने अजंता चौराहा आवास विकास स्थित लोटस स्पा सेंटर, जल संस्थान तिकोनिया के पास रॉयल मसाज फुल बॉडी स्पा सेंटर और एमबीपीजी कॉलेज के पास द क्लाउड 9 का औचक निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि लोट्स और रॉयल मसाज सेंटर के संचालक ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अनुमति नहीं ली है। दोनों स्पा सेंटरों में कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन नहीं मिला। आरोप है कि लोटस और रॉयल मसाज फुल बॉडी स्पा सेंटर अवैध रूप से चल रहे हैं। दोनों सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में भी सही तरीके से एंट्री नहीं की गई थी। क्लाउड 09 स्पा सेंटर के विजिटर रजिस्टर में भी इसी प्रकार की अनियमितताएं मिली हैं। स्पा सेंटरों में बने कक्ष भी मानकों के अनुरूप नहीं थे।
राजपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने तीनों स्पा सेंटरों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। स्पा सेंटरों में मौजूद कर्मचारियों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 5200 रुपये का चालान किया है। पुलिस ने लोट्स स्पा सेंटर और रॉयल मसाज स्पा सेंटर के खिलाफ एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है।