{"_id":"5e858b6a8ebc3e768d063b81","slug":"illegal-refilling-of-gas-was-happening-in-haldwani74","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में हो रही थी गैस की अवैध रिफिलिंग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हल्द्वानी। पूर्ति विभाग ने छापा मारकार गैस गाड़ी में रिफ्लिंग करते हुए दो व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूर्ति विभाग की ओर से दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कालाबाजारी रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा कराया है। साथ ही पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल को सूचना मिली कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की अधिकृत हल्गैद्वानी गैस एजेंसी से छोटा हाथी संख्या यूए04डी 8864 फारेस्ट परिसर तिकोनिया में खड़ा है। इसका चालक और हेल्पर गाड़ी में ही अवैध रिफ्लिंग कर रहे हैं। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने छापा मारा। इस दौरान दलीप सिंह और राहुल बिष्ट को गैस रिफिंल करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इनके पास से गैस रिफ्लिंग करने के उपकरण के साथ तराजू बरामद किया गया है। पूर्ति विभाग की ओर से पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल की ओर से दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि यह गैस मोहम्दी चौक क्षेत्र में बांटी जानी थी। कहा कि गाड़ी में 40 सिलिंडर भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें से दो सिलिंडर आधे खाली पाए गए हैं। कहा कि गाड़ी सीज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।