{"_id":"59a9c4f44f1c1b4b738b4bff","slug":"illegal-mining-at-kosi-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में खच्चरों से अवैध खनन हो रहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में खच्चरों से अवैध खनन हो रहा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन हो रहा
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। मानसून सत्र के चलते प्रदेश की नदियों में खनन पर रोक है लेकिन तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज क्षेत्र में खनन माफिया अब भी सक्रिय हैं। माफिया के सामने सरकारी तंत्र विफल रहा है। इसी कारण वह प्रतिबंधित क्षेत्र में खच्चरों से अवैध खनन कर ट्रंचिंग ग्राउंड में भंडारण कर रहे हैं, इसके बावजूद जंगलात बेखबर है।
विज्ञापन
पूछड़ी गांव को जाने वाली सड़क कोसी नदी के किनारे जाती है। वहां इन दिनों प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। स्टोन क्रशरों में रेत, बजरी का मूल्य अत्यधिक होने के कारण भी माफिया नदियों को ओर रुख कर रहे हैं। खनन माफिया ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि के पास से कोसी में रेत छनवा रहे हैं।
विज्ञापन
वहां से ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि को अपना स्टॉक बनाया है। इस कारण नदी के बीचों बीच कई गहरे कुंड बना दिए हैं। पुरानी हल्द्वानी रोड, ट्रांसपोर्टनगर के बराबर से भारी मात्रा में कट्टों में भरकर रेत निकाली जा रही है। नाथूपुर, छोई क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है लेकिन वन विभाग का इन पर अंकुश नहीं है। इससे लगता है कि अवैध खनन रोक पाना वन विभाग के बस की बात नहीं। वहीं एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि घोड़े, खच्चरों से अवैध खनन की सूचना मिली है। जल्द छापामारी की जाएगी।
विज्ञापन