फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IIT Delhi team's possibilities of Tottoli parking

आईआईटी दिल्ली की टीम ने टटोली पार्किंग की संभावनाएं

Mon, 14 Aug 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
IIT Delhi team's possibilities of Tottoli parking
आईआईटी दिल्ली की टीम ने टटोली पार्किंग की संभावनाएं - फोटो : अमर उजाला

हाइकोर्ट के निर्देश के बाद सरोवर नगरी को पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के उपाय शुरू हो गए हैं। आईआईटी दिल्ली की टीम ने दो दिन शहर में रहकर पार्किंग की संभावनाएं तलाशी। कई पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। टीम अब दिल्ली लौट गई है। वह अपनी रिपोर्ट आईआईटी रुड़की को सौंपेगी। 

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली में सिविल और ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर गीतम तिवारी, प्रो. दिनेश मोहन और सहायक प्रोफेसर केएन झा ने शनिवार को अफसरों से वार्ता कर पूरी जानकारी जुटाई थी। रविवार को प्रशासन के अधिकारियों को लेकर टीम के सदस्यों ने नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग में जिला जेल के पास, नेशनल होटल के पास और तल्लीताल में फांसी गधेरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बाद में टीम मल्लीताल पहुंची। यहां मस्जिद तिराहे, कोतवाली के पीछे और मेट्रोपोल में बनी कार पार्किंग का निरीक्षण किया। होटल व्यवसायी आलोक साह, कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.जीएल साह ने भी पार्किंग को लेकर कई सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद टीम ने डीएम दीपेंद्र चौधरी और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी से फिर वार्ता की। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट वंदना सिंह, एएसपी हरीश चंद्र सती, आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ गुरविंदर सिंह, उप निदेशक पर्यटन जेसी बेरी, नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा, जेई डीएस मेहरा मौजूद आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed