फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IGNOU's MCA program equipped with modern courses in the new session

नए सत्र में इग्नू का एमसीए कार्यक्रम आधुनिक पाठ्यक्रमों से सुसज्जित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
IGNOU's MCA program equipped with modern courses in the new session
हल्द्वानी। इग्नू ने नए मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) प्रोग्राम में कई नवीनतम पाठ्यक्रम जोड़े हैं जिसमें जुलाई सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एआईसीटीई ने शैक्षणिक वर्ष के लिए इग्नू को 20 हजार सीटें आवंटित की हैं।
विज्ञापन

इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि जॉब मार्केट और कॉरपोरेट क्षेत्र में आईटी क्षेत्र के नवीनतम पाठ्यक्रम की उच्च मांग को ध्यान में रखते हुए इग्नू के नए एमसीए में जो नए क्षेत्र जोड़े गए हैं उनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डेटा, डेटा माइनिंग, डेटा वेयरहाउसिंग, क्लाउंड कंप्यूटिंग आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू ऐसे शिक्षार्थियों को यह बड़ा अवसर प्रदान कर रहा है जो आईटी क्षेत्र के इन नए विकासों को सीखने के लिए इच्छुक हैं। इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बताया कि जुलाई सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। आवेदक आवेदन करने से पहले प्रबंधन कार्यक्रमों की विवरणिका को अच्छे से देख लें। शुल्क भुगतान सहित प्रवेश की सभी प्रक्रियाएं इग्नू के समर्थ पोर्टल इग्नूएडमिशन डॉट समरथ डॉट ईडीयू डॉट इन के माध्यम से की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीसीए और एमसीए कार्यक्रम देहरादून और हल्द्वानी के अध्ययन केंद्र में उपलब्ध हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed