फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Iflu spreading due to rain and humidity

Nainital News: बारिश और उमस से फैल रहा आईफ्लू

Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Iflu spreading due to rain and humidity
नेत्र सर्जन डॉक्टर विजय जोशी।  स्रोत स्वंय।
हल्द्वानी। आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बेस अस्पताल की ओपीडी में नेत्र मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिकित्सकों ने चिंता व्यक्त की है। साथ ही लोगों को मौसम में आर्द्रता बढ़ने के चलते आंखों की सेहत को लेकर संजीदा रहने का परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल की ओपीडी में आमतौर पर प्रतिदिन आई फ्लू के एक या दो सामने आते थे। वहीं, अब 05 से 06 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आ रहे हैं। डॉक्टर इसकी मुख्य वजह मौसम में बढ़ती आर्द्रता को मान रहे हैं। नेत्र चिकित्सकों के मुताबिक, बारिश और धूप के क्रम में मौसम में आर्द्रता बढ़ जाती है। ऐसे में आईफ्लू की समस्या तेजी से फैलती है। यह संक्रामक रोग है। सावधानी नहीं बरतने पर परिवार के एक सदस्य से परिजनों और मिलने वाले लोगों तक फैल सकता है।
विज्ञापन


आई फ्लू के लक्षण :-
आंखें लाल होना
आंखों से पानी आना
आंखों में चुभन होना
आंखों में कीचड़ आना
आंखें सूज जाना


मरीज क्या न करें:-
आंखों में हाथ न लगाएं।
स्वयं इलाज न करें।


आई फ्लू का इलाज :-
नेत्र सर्जन से परामर्श लें।
आई ड्रॉप डालकर हाथ सैनिटाइज करें।
मरीज के कपड़े, तौलिया अलग रखें।
काले चश्मे का प्रयोग करें।
सार्वजनिक स्थल पर न जाएं।

कोट : आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसकी मुख्य वजह मौसम में आर्द्रता है। संक्रमित बच्चों स्कूल और बड़ों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। डॉक्टर से परामर्श लेकर कोई आई ड्रॉप लें। कुछ मरीजों में वायरल बुखार जैसे लक्षण हाथ, पांव, जोड़ों में दर्द और कमजोरी के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। - डॉ. विजय जोशी, नेत्र सर्जन बेस अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed