फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If you want to avoid traffic jam, go out today after looking at the diversion...

Nainital News: जाम से बचना है तो आज डायवर्जन देखकर निकलें...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
If you want to avoid traffic jam, go out today after looking at the diversion...
हल्द्वानी। हीरानगर स्थित उत्थान मंच से मंगलवार को निकलने वाली उत्तरायणी मेला शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसमें पहाड़ी क्षेत्रों, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड आदि से आने वाले वाहनों के लिए रास्ते शामिल हैं।
विज्ञापन


डायवर्जन प्लान शोभायात्रा शुरू होने से समापन तक रहेगा। प्लान के अनुसार भोलानाथ स्टैंड कालाढूंगी रोड से चलने वाले टेंपो और ई-रिक्शा को बालिका इंटर कॉलेज के सामने रोड के बांई ओर से संचालित किया जाएगा। जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा होते हुए रोडवेज, तिकोनिया, वर्कशॉप लाइन ताज चौराहा, बाजार क्षेत्र, सिंधी चौक, कालाढूंगी तिराहा से जेल रोड तिराहा से फिर उत्थान मंच हीरानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन



रोडवेज बसों और निजी बसों के लिए डायवर्जन
- जब शोभायात्रा कालाढूंगी तिराहा, रोडवेज चौराहा और सिंधी चौराहे के बीच रहेगी, तब रामपुर रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड से आने वाली बसों को टीपीनगर तिराहा, होंडा शोरूम तिराहा, लालडांट तिराहा पर रोका जाएगा। जब शोभा यात्रा रोडवेज चौराहा पास कर लेगी व वापसी के समय कालाढूंगी तिराहा पास कर लेंगी, तब समस्त बसें रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें नरीमन तिराहा से सीधे तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक से रोडवेज और केमू स्टेशन तक आ सकेंगी। - रोडवेज स्टेशन से रामपुर, बरेली रोड को जाने वाली बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से जाएंगी।
- हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र और कालाढूंगी रोड को जाने वालीं बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन होते हुए तिकोनिया से होकर जाएंगी। जब शोभायात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाइन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें रोडवेज पश्चिमी गेट होते हुए जायेंगी।


छोटे वाहनों का डायवर्जन-
जब शोभायात्रा उत्थान मंच हीरानगर से प्रस्थान कर जेल रोड तिराहा के मध्य रहेगी व वापसी के समय जेल रोड तिराहा से उत्थान मंच हीरानगर के मध्य रहेगी तब लाइफलाइन तिराहा से जेल रोड तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कैंसर अस्पताल तिराहा, लाइफलाइन तिराहा से डायवर्ट होकर क्रियाशाला तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से जाएंगे। लाइफलाइन तिराहा से जेल रोड तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

- जब शोभा यात्रा उत्थान मंच हीरानगर से प्रस्थान कर जेल रोड तिराहा के मध्य रहेगी व वापसी के समय जेल रोड से उत्थान मंच हीरानगर के मध्य रहेगी तब जेल रोड तिराहा से जेल रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहनों को जेल रोड तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा और कालाढूंगी चौराहा की ओर भेजा जाएगा।



रामपुर रोड से आने वाले वाहन-
रामपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा मार्ग, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा मार्ग, कालाढूंगी रोड से लालडॉट तिराहा, मुखानी चौराहा और नवाबी रोड तिराहा मार्ग इसमें शामिल हैं।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन-
- रामपुर, रुद्रपुर, बरेली किच्छा व चोरगलिया आदि जाने के लिए नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed