{"_id":"600b3f898ebc3e2e79006811","slug":"if-you-want-an-old-marksheet-in-mbpg-college-then-sort-it-in-the-pile-haldwani-news-hld4121700183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी कॉलेज में पुरानी मार्कशीट चाहिए तो ढेर में छांट लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी कॉलेज में पुरानी मार्कशीट चाहिए तो ढेर में छांट लो
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मार्कशीटों का रख रखाव बेहतर न होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को दिल्ली से एक महिला अपनी स्नातक की मार्कशीट लेने पहुंची तो कर्मचारियों ने महिला को ढेर में से मार्कशीट खोजने को कह दिया। एक हाथ में छोटा बच्चा और दूसरे हाथ से मार्कशीट खोजने लगी। जब काफी देर हो गई तो महिला की परेशानी एक कर्मचारी से देखी नहीं गई और उन्होंने मार्कशीट खोज कर दी।
कार्यालय में एक नहीं चार-पांच मेजों पर पुरानी मार्कशीटें बिखरी पड़ी हैं और उन्हें सही से रखने वाला कोई नहीं है। इस मामले की शिकायत प्राचार्य डॉ. बीआर पंत से भी की गई है। उन्होंने मार्कशीटों को सही से रखने के निर्देश दिए हैं।