{"_id":"592b1a4e4f1c1ba915bdb09b","slug":"if-you-open-a-shop-of-liquor-self-denial","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोली तो करेंगे आत्मदाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोली तो करेंगे आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान खोली तो करेंगे आत्मदाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटेलिया क्षेत्र में शराब की दुकान बंद कराने को आंदोलनरत महिलाओं ने अनशन और उसके बाद आत्मदाह की चेतावनी दी है। क्षेत्र के ग्रामीणों का शराब विरोधी आंदोलन रविवार को 78वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
धरना स्थल हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जन विरोध के बावजूद भटेलिया में शराब की दुकान खोली गई तो ग्रामीण अनशन और आत्मदाह से भी पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि एक दशक में शराब के बढ़ते प्रचलन ने पहाड़ को खोखला कर दिया है। शराब के कारण महिला उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। यही कारण है कि पहाड़ में महिलाएं खुलकर शराब के विरोध में आगे आई हैं।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से महिलाएं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही हैं, यदि जुलाई से भटेलिया या इसके आसपास कहीं भी शराब की दुकान खोली गई तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर वह महीने भर पहले ही सीएम और डीएम को ज्ञापन भेज चुकी हैं यदि इसके बाद भी शराब की दुकान खोली गई तो इसके गंभीर नतीजे होंगे।
विज्ञापन
इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने आंदोलन को समर्थन दिया है। धरने पर ब्लॉक प्रमुख अंजू नयाल, लीला देवी, राधिका देवी, भगवती देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल नयाल, आदि बैठे।