{"_id":"665d07aa61664c5da7071824","slug":"if-the-trial-is-successful-electric-vehicles-will-be-seen-running-on-zoo-marg-nainital-news-c-238-1-shld1023-105574-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ट्रायल सफल रहा तो चिड़ियाघर मार्ग पर दौड़ते नजर आएंगे इलेक्ट्रिक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ट्रायल सफल रहा तो चिड़ियाघर मार्ग पर दौड़ते नजर आएंगे इलेक्ट्रिक वाहन
Mon, 03 Jun 2024 05:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
चिड़ियाघर रोड में हुआ इलेक्ट्रॉनिक वाहन का ट्रायल।
नैनीताल। नगर पालिका ने नैनीताल के उच्च स्थलीय प्राणी (उद्यान) चिड़ियाघर के लिए बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों को दौड़ाने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को एक इलेक्ट्रिक वाहन का ट्रायल किया गया। सोमवार को इस मार्ग पर गोल्फ कार्ट का भी ट्रॉयल किया जाएगा। अगर ट्रायल सफल रहा तो जल्द ही नैनीताल की अपर मोल रोड से चिड़ियाघर के लिए इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ते नजर आएंगे।
नगर के उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान की शटल सेवा का टेंडर बीती 31 मई को खत्म हो चुका है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते नए टेंडर नहीं हो सके हैं। पालिका के ईओ अतुल भंडारी ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही जून में नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद ही शटल सेवा का संचालन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की कवायद की जा रही है। रविवार को इसका ट्रायल किया गया है। सोमवार को गोल्फ कार्ट का भी ट्रॉयल होना है। अगर ट्रायल सफल रहा तो यहां इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाया जाएगा। इस मौके पर आरटीओ नंद किशोर, एआरटीओ रश्मि भट्ट, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।