{"_id":"db801482f2e49ed9e4587eee22041629","slug":"if-the-attacker-will-not-get-caught-satyagraha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी हमलावर नहीं पकड़े तो होगा सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी हमलावर नहीं पकड़े तो होगा सत्याग्रह
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रामनगर में आंदोलनकारियों एवं ग्रामीणों की बैठक हुई। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रभात ध्यानी पर हमला करने वाले सभी नामजदों की 72 घंटे में गिरफ्तार नहीं होने पर सत्याग्रह किया जाएगा। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पद छोड़कर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। हालांकि, पुलिस ने 72 घंटे के अल्टीमेटम से पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सत्याग्रह आंदोलन की रणनीति बनाने के बाद धीरेंद्र प्रताप एसटीएच में भर्ती राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी की कुशलक्षेम पूछने गए। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान दोनों ने पुलिस की लाठियां खाई थीं, यह हमला ध्यानी पर नहीं उन पर हुआ है। ध्यानी से बात करते-करते सिंह भावुक हो गए। बोले, आंदोलनकारियों पर इस तरह के हमले के बाद पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है। ध्यानी पर हमला करने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य बड़े नेताओं से बात की जाएगी।
विज्ञापन