पीड़िता बोली: पहली बेटी होने पर पति ने घर से निकाला, मांगे पांच लाख; फिर दूसरी पर कह दिया ..तलाक..तलाक ..तलाक
हल्द्वानी में दहेज के लिए महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में दहेज के लिए महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार नाजरीन पुत्री रियासत निवासी लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा, हल्द्वानी ने थाना बनभूलपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई और कहा कि उसका निकाह 11 मार्च 2018 को सलीम निवासी नहटौर जिला बिजनौर के साथ हुआ था। आरोप है कि उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालवालों ने उसे पांच लाख रुपये लाने के लिए घर से निकाल दिया।
ये पढ़ें- कुमाऊं में बारिश जारी: गढ़वाल में भारी बारिश से डूबा तराई-भाबर, पहाड़ी से मलबा आने से सड़क बंद, जानिए पूरा हाल
इसके बाद समझौता होने पर उसे वापस ले गए। उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो पति ने तीन बार बोलकर तलाक दे दिया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।