{"_id":"f9d8f87a7f6a9fdfb34f7d289b64fffc","slug":"i-voted-everytime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वोट दी बेर गौं विकास हूं बल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वोट दी बेर गौं विकास हूं बल’
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
भीमताल विधानसभा के बड़ैत (नथुवाखान) निवासी बुजुर्ग मतदाता रेवती देवी (103) को सम्मानित करने के बाद उनसे अमर उजाला ने बातचीत की। अपने 80 वर्षीय पुत्र चिंतामणि के साथ एक सौ किमी की दूरी तय कर यहां पहुंची रेवती से जब पूछा गया कि आप वोट क्यों देती हैं, तो उन्होंने तपाक से कहा कि ‘वोट दी बेर गौं विकास हूं बल।’
विज्ञापन
(वोट देकर गांव का विकास होता है)। इससे आगे लोकतंत्र में वोट का क्या महत्व है, उन्हें इससे कोई सरोकार नहीं है। वह विकास को केंद्रित कर वोट देती हैं। इस बार 2014 जून में हुए निकाय चुनावों में भी उन्होंने मतदान किया था। रेवती के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
अभी भी रेवती आमा पूरी तरह स्वस्थ हैं। सौ साल की उम्र में न तो उनकी आंखों की रोशनी कमजोर हुई है और न ही उनके सुनने की शक्ति। वह साफ सुनती हैं और अच्छी तरह देख सकती हैं। सौ साल की उम्र में पूरी तरह स्वस्थ रेवती आमा को देखकर तमाम लोग चकित थे।
विज्ञापन