फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   I'm getting a brand ambassador facilities: poetry

मुझे मिल रही ब्रांड अंबेसडर की सुविधाएं: कविता

Sun, 21 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 21 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
कविता बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार से उसे महिला सशक्तिकरण ब्रांड अंबेसडर की सभी सुविधाएं मिल रही हैं। कविता ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा ने मीडिया में छाने के लिए मानवाधिकार आयोग में झूठी शिकायत दर्ज कराई। उधर, आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि कविता बिष्ट से बातचीत किए बगैर ही उन्होंने मानवाधिकार आयोग में कविता को ब्रांड एंबेडकर की सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इसे अब वे वापस ले रहे हैं। 
विज्ञापन


ब्रांड अंबेसडर कविता बिष्ट के मुताबिक नौ मार्च 2015 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने राज्य महिला सम्मान से पुरस्कृत कर 40 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 22 अगस्त 2016 को महिला सशक्तिकरण की ब्रांड अंबेडसर घोषित किया। निर्भया प्रकोष्ठ में अनुसेवक पद पर तैनाती दी और उसे 21 हजार मासिक वेतन प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन


कविता के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता ने मानवाधिकार आयोग में झूठी शिकायत दर्ज कराई है। मालूम हो कि गुरविंदर सिंह चड्ढा पूर्व में भी कई विवादों में रहे हैं। कुछ महीनों पूर्व टीवी के एक लाइव शो में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने गुरविंदर चड्ढा पर गंभीर आरोप तक लगाए। इसके बाद गुरविंदर चड्ढा ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed