फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   I got Nand ko Lal... the audience danced to the song

Nainital News: मुझे मिल गया नंद को लाल... गीत पर झूमे दर्शक

Sat, 08 Mar 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 08 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
I got Nand ko Lal... the audience danced to the song
नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित 29वें फागोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय 14 टीमों ने प्रस्तुतियां दीं। होल्यारों ने स्वांग परंपरा से मोबाइल के अधिक प्रयोग पर व्यंग कर इससे बचने की अपील की। इसकेसाथ ही मुझे मिल गया नन्द का लाल.., होली खेले पशुपतिनाथ.., आओ आओ बाके बिहारी.., कान्हा रे कान्हा.. आदि होली गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन सभा भवन के मंच पर रिद्धि सिद्धि होली दल 7 नंबर, मां हाट कालिका समूह स्टेनले, मां वैष्णव होली समिति अरायपाटा, महिला होली दल कृष्णापुर, संपूर्ण विमेन वेलफेयर क्लब, मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप, नव सांस्कृतिक सत्संग समिति स्नोव्यू, नैनी महिला विकास समिति, महिला होली टीम शेर का डंडा, श्री हनुमान मंदिर स्टाफ हाउस, नैनी महिला जागृति संस्था, नैनी जागृति समूह, जी वन वर्षा कला संगम मेहरा गांव के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कई होल्यारों के अलावा संस्कृति संरक्षण के लिए कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। वहां प्रो. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति, मुकेश जोशी, भुवन बिष्ट, मनोज साह, गिरीश जोशी, अशोक साह, जहूर आलम, जगदीश बावड़ी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed