{"_id":"5fd52bb48ebc3e3c85395657","slug":"huts-broken-in-khamarkhata-crushed-sugarcane-crop-in-bemetabangar-keshavhuts-broken-in-khamarkhata-crushed-sugarcane-crop-in-bemetabangar-keshav-lalkuan-news-hld407150115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खमारीखत्ता में झोपड़ियां तोड़ीं, बमेटाबंगर केशव में गन्ने की फसल को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खमारीखत्ता में झोपड़ियां तोड़ीं, बमेटाबंगर केशव में गन्ने की फसल को रौंदा
विज्ञापन
हाथियों द्वारा गन्ने को पहुंचाया गया नुकसान।
- फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। डौली रेंज के खमारीखत्ता में शुक्रवार की रात एक बार फिर हाथियों ने उत्पात मचाया। उन्होंने ग्रामीणों की झोपड़ियां तहस-नहस कर दीं। इसके अलावा क्षेत्र के बमेटाबंगर केशव में हाथियों ने गन्ने की फसल को रौंद दिया।
खमारीखत्ता में हाथियों ने राजेंद्र प्रसाद, चंदन सिंह, किशन सिंह, सुरेश सिंह, नवीन चंद्र, आन सिंह, कुंदन सिंह, नारायण सिंह, दीपा देवी, यशपाल आर्य और दीवान सिंह की झोपड़ियों को तोड़ डाला। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी ने शासन से खमारीखत्ता के लोगों को सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
उधर, हल्द्वानी वन प्रभाग की टांडा रेंज में बमेटाबंगर केशव गांव, राधाबंगर, हरिपुरबच्ची में भी हाथियों ने गन्ने की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों की काफी कोशिशों के बाद भी जब हाथी नहीं भागे तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के दो घंटे बाद भी वन विभाग की टीम नहीं आई। जिस पर लोगों ने ही हाथियों को बमुश्किल खदेड़ा।
विज्ञापन
इस दौरान दिनेश चंद्र बमेटा, नवीन बमेटा, कार्तिक बमेटा, भगवती जोशी, जीवंती देवी, चंद्र बल्लभ बमेटा, मुकेश कुमार बमेटा, हेमा दुम्का, हिमांशु बमेटा समेत कई लोगों की फसल बर्बाद हो गई थी। युवा नेता हिमांशु बमेटा ने हाथियों से निजात दिलाने की मांग की है।