{"_id":"62b9f774dd06706c594abc7b","slug":"husband-put-acid-on-wife-scorched-ramnagar-news-hld4672636107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, झुलसी
विज्ञापन
रामनगर के अस्पताल में परिजनों से जानकारी लेती हुई पुलिस।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और फरार हो गया। महिला तेजाब से 46 प्रतिशत तक झुलस गई और उसका रामनगर के निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
ऊंटपड़ाव टीला निवासी कैंटर चालक नसीम का सोमवार दोपहर अपनी पत्नी आशिया (23) से किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान महिला के सिर पर चोट आ गई। मारपीट के बाद महिला डेढ़ वर्षीय पुत्र हुसैन और तीन वर्षीय पुत्री माइरा को लेकर अपनी फुफेरी बहन नाजरीन के घर खताड़ी पहुंची। महिला की बहन नाजरीन ने बताया कि शाम करीब छह बजे के आसपास नसीम उसके घर पर आया। उसने आशिया के बारे में पूछा और कमरे में गया। कमरे में आशिया अकेली थी और बच्चे बाहर खेल रहे थे। नसीम ने आशिया के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और फरार हो गया। चीख पुकार मची तो वह कमरे में गई।
आशिया की हालात खराब देख आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने बताया कि महिला 46 प्रतिशत तक झुलसी है। पति-पत्नी में विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। इधर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं पर जांच रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।