फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hurriyat's time: Khurshid

जा चुका है हुर्रियत का समय : खुर्शीद

Fri, 16 Jun 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hurriyat's time: Khurshid
सलमान खुर्शीद - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है। कश्मीर में नौजवानों को उकसाया जा रहा है। कश्मीर के मसले पर किसी की भी मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी। हुर्रियत का समय अब जा चुका है और आतंकवाद की दवा अलग होती है। कश्मीर में नौजवानों को संवाद के माध्यम से समझाया जा सकता है। 

विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उक्त बात कही। कहा कि कश्मीर में बहकावे में आकर पत्थरबाजी करने वाले युवा अपना नुकसान कर रहे हैं और समाज को कुंठित कर रहे हैं। परिस्थितियों का सामना करने वाली सरकार को समस्याएं आती हैं मगर केंद्र सरकार भी कांग्रेस की तर्ज पर मध्यस्थता स्वीकार न करने के निर्णय पर अडिग रही।
विज्ञापन


कहा कि कश्मीर में अगर सामान्य स्थिति जल्द से जल्द नहीं आई तो स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। कश्मीर मसले का हल निकालने के लिए केंद्र सरकार को विपक्ष के साथ गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए। कश्मीर के बच्चों का दिल जीतकर स्थितियों को बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हुर्रियत को लेकर सरकार आंख न मूंदे। हर सरकार संपर्क बनाकर रखती है। बातचीत से खून खराबा समाप्त करने का प्रयास होता है। कई बार बातचीत के बाद उबाल घटा है। कहा कि पाकिस्तान से आमने-सामने बैठकर आतंकी हमले के सबूत देने चाहिए। एक-दूसरे पर आरोप लगाना उचित नहीं है। सरकार को विपक्ष का सम्मान करना चाहिए। 

खुर्शीद ने कहा कि भाजपा को वोट देने वाले अब विचार कर रहे हैं। सरकार चला रहे लोगों में निराशा बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में समस्याएं अधिक हैं अगर सरकार इसे कम नहीं कर पाई तो समस्याएं और अधिक बढ़ेंगी। खुर्शीद ने कहा कि वादे बहुत किए गए थे। किसान सड़क पर आ रहा है। व्यापारी परेशान हैं और बुद्धिजीवी भी आत्ममंथन कर रहा है।

आने वाले चुनाव भाजपा के लिए जीतना आसान नहीं होगा। इस दौरान वीरेंद्र चड्ढा, अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, आसिम खान, बनवीर सूरी, रंजीत नागपाल, चरनजीत सिंह आदि थे। 

सर्वसम्मति से चुना जाए राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार 

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना जाना चाहिए। सभी पार्टियां ऐसे नेता का चुनाव करे जिनका हमेशा से सियासत में सभी पार्टियां सम्मान करती रही हैं।

एक सवाल के जवाब में कहा कि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सुषमा स्वराज का सभी सम्मान करते हैं। कांग्रेस भी अपनी ओर से कुछ नाम देगी। नामों पर चर्चा करके एक नाम चुना जाना चाहिए ताकि नई और स्वस्थ परंपरा का शुभारंभ हो सके। 

भोजन पर नहीं लगा सकते रोक 

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गो हत्या करने वाले स्लाटर हाउस पर पाबंदी लगी थी। भाजपा ने कुछ नया नहीं किया है। कहा कि देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी के भोजन पर रोक नहीं लगा सकते हैं।

भारत में एक-दूसरे की परंपराओं का लोग सम्मान करते हैं। ऐसे में बातचीत करके हर मसले का हल निकाला जा सकता है। हिंदू राष्ट्र होने के बावजूद नेपाल में बलि प्रथा है। गो रक्षा के लिए सभी के मन में सम्मान का भाव होना चाहिए।


तीन तलाक कोई मुद्दा नहीं 

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद तीन तलाक के मसले पर भी खुलकर बोले। कहा कि तीन तलाक कोई चीज नहीं है। इस्लाम में पुरुष और महिलाओं को बराबर सम्मान की बात कही गई है। विवाह के बाद महिला को क्या सम्मान दिया जाना है इसका भी उल्लेख है। कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और निर्णय आने का इंतजार कीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed