फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hundreds of Btukon sacred thread and Mundl

सैकड़ों बटुकों का जनेऊ और मुंडल

Sun, 25 Jan 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलदूचौड़ (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलदूचौड़ (नैनीताल) Updated Sun, 25 Jan 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of Btukon sacred thread and Mundl

वसंत पंचमी पर शनिवार को हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 525 बटुकों का जनेऊ, मुंडन और कर्ण भेद कराया गया। इस दौरान हवन यज्ञ भी हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर ऋतुराज बसंत का अभिनंदन किया।

विज्ञापन

आसपास के इलाकों से ही नहीं बल्कि पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रपुर, बरेली और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के लोग भी यहां पहुंचे थे। लोगों ने अपने बच्चों का उपनयन संस्कार, मुंडन, कर्ण भेद समेत तमाम अनुष्ठान कराए। सर्वाधिक उपनयन संस्कार हुए।

विज्ञापन


बटुकों को दीक्षा और भिक्षा भी दी गई। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक बसंत पांडे ने बताया कि अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारा हुआ। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 1926 को आचार्य श्री राम शर्मा को वसंत पर्व के दिन आध्यात्म का ज्ञान प्राप्त हुआ था और गायत्री परिवार उनके आध्यात्म जीवन की शुरूआत के मौके पर हर साल वसंत पंचमी के दिन अनुष्ठान करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डा. जेसी दुर्गापाल, प्रदीप जोशी, गणेश दत्त जोशी, दीवान सिंह राणा, दिनेश पांडे, सुरेश उपाध्याय, कीर्ती पाठक, त्रिभुवन उप्रेती, भोला दत्त कफल्टिया आदि मौजूद थे। वहीं, अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में भी तमाम धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारे का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed