फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Human Chain

मानव श्रृंखला बनाकर निकाली जागरूकता रैली

Mon, 26 Jan 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 26 Jan 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Human Chain

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम दीपक रावत की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, सरकारी सेवकों, राजनैतिक दलों, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। झील किनारे मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता रैली निकाली गई। सांस्कृतिक दलों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन


इस दौरान डीएम दीपक रावत और एसएसपी सेंथिल अबुदई ने भीमताल विधानसभा की 103 वर्षीय मतदाता रेवती देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा नए बने युवा मतदाता विवेक कुमार, अरुण कुमार, भूपेंद्र कुमार, हिमानी जोशी, देविका अधिकारी, रोहन नेगी को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडीएम उदय सिंह राणा, एसडीएम आशीष चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश आर्या, नोडल अधिकारी पालिका ईओ रोहिताश शर्मा, पूर्व विधायक खड़क  सिंह बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, पीसी जोशी, हिमानी जोशी पेटवाल, विवेक साह, किशन सिंह नेगी, कुंदन बिष्ट, अजमल हुसैन, जमील अहमद, शोएब अहमद, महेंद्र बिष्ट, विवेक राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निबंध में तारा, स्लोगन में मदन अव्वल
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से कराई गई निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी बबियाड़ के छात्र तारादत्त प्रथम, राउमावि रामगढ़ के नीरज कुमार द्वितीय और जीआईसी बबियाड़ की रेनू बडोला तृतीय रहीं। इन्हें क्रमश: दो, डेढ़ और एक हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में अव्वल स्लोगन के लिए नैनीताल के मदन मोहन भट्ट को ‘जागरूक मतदाता भारत के भाग्य विधाता’ पर दो हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।


एमबी हल्द्वानी के 152 बच्चे हुए शामिल
एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी के प्रवक्ता डा. एचएस भाकुनी के नेतृत्व में एनएसएस, एनसीसी और रोवर रेंजर्स के 152 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला में प्रतिभाग किया। इस दौरान डा. प्रसून जोशी, डा. संजीव सक्सेना आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed