फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hum Chhu Kumaiya Hamro Kumaon...

Nainital News: हम छू कुमैय्या हमरो कुमाऊं...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Hum Chhu Kumaiya Hamro Kumaon...
हल्द्वानी। कुमाऊं रेजीमेंट, नागा रेजीमेंट तथा कुमाऊं स्काउट्स के गौरव सेनानियों ने सोमवार को कुमाऊं दिवस मनाया। शुभारंभ मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा, वीरांगना जमुना देवी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीरनारियों ने हम छू कुमैय्या, हमरो कुमाऊं, यो छ: हमारो पहाड़... गीत गुनगुनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गौरव सेनानियों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान शहीदों के स्वजन जमुना देवी, पार्वती देवी, जीवंती देवी, शांति हरबोला, विमला देवी, लक्ष्मी देवी, बच्ची देवी, नंदी देवी, धन देवी, राधिका देवी, उमा देवी, पदमा नेगी, लीला देवी, जानकी देवी, दुर्गा निगल्टिया, लीला, अनीता देवी, हेमा देवी, देवकी देवी, प्रेमा डोर्बी, रमा पांडे, किरण कैड़ा, मुन्नी पनेरु, चंद्रकला, गीता देवी, गीता बिष्ट, विमला देवी को सम्मानित किया गया। संरक्षक जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा ने कहा कि हमारी रेजीमेंट प्रत्येक क्षेत्र में उच्च स्तर का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने गौरव सेनानियों को अनुशासित और एकजुट रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

समारोह में कर्नल विजय मनराल जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा, कर्नल रमेश सिंह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नैनीताल, कर्नल बीएस रौतेला, मेजर के एस महर, कैप्टन बहादुर सिंह, कैप्टन एमएस राठौड़, कैप्टन चन्द्रवीर सिंह बसेरा, कैप्टन टी एस सुयाल, कैप्टन हयात सिंह कपकोटी, सूबेदार मेजर भुवन पाठक, कैप्टन पुष्कर सिंह भंडारी मौजूद रहे। अंत में भारत माता की जय, कालिका माता की जय के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed