फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Huge tree fell near High Court, jammed

हाईकोर्ट के समीप गिरा विशालकाय पेड़, लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Huge tree fell near High Court, jammed
नैनीताल में मनुमहारानी होटल के सामने सड़क में गिरा पेड़। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। शनिवार सुबह हाईकोर्ट के पास मुख्य मार्ग पर बांज का विशालकाय पेड़ गिरने से नैनीताल-कालाढूंगी रोड में यातायात ठप हो गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली की लाइनें और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण मल्लीताल क्षेत्र के एक बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हाईकोर्ट परिसर में स्थित बांज का एक भारी भरकम पेड़ जड़ से उखड़कर नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर आ गिरा। इससे पास ही में मौजूद एक होटल की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान होटल कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बांज का पेड़ इतना विशालकाय था कि उसकी चपेट में आने से एलटी की दो विद्युत लाइनों के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण हाईकोर्ट क्षेत्र, रॉयल होटल कंपाउंड समेत मल्लीताल के एक बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गई। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी प्रियंक पांडे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में विद्युतापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य रोड पर पेड़ गिरने से नैनीताल से कालाढूंगी, एटीआई, कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन, केव गार्डन और हिमालय दर्शन की ओर से आने-जाने वाले वाहन सड़क के दोनों ओर फंस गए। लगभग तीन घंटे तक मौके पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान फायर ब्रिगेड व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह पेड़ की शाखाओं को काटकर सड़क से हटाया। तब सड़क पर यातायात सुचारु हो सका। जाम में फंसे लोगों ने राहत महसूस की। मौके पर पेड़ कटान कर व्यवस्थाएं बनाने में अमर सिंह, जवाहर सिंह, मनोज भट्ट, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, रवींद्र कुमार, नीरज कुमार, भोपाल सिंह आदि ने सहयोग किया। इधर भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों से सड़क किनारे खतरे वाले पेड़ों को चिह्नित कर कटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed