फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hrela Festival will be celebrated in Uttarakhand

उत्तराखंड में मनाया जाएगा हरेला महोत्सव

Thu, 09 Jul 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 09 Jul 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन

राज्य सरकार ने सभी जिलों में 10 से 18 जुलाई तक हरेला महोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान हरेला प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता जीतने वाली प्रत्येक ग्राम पंचायत की महिला को एक साल तक पांच सौ रुपये प्रतिमाह पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतिस्पर्धा हरेला त्योहार को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं में हरेला विशिष्ट स्थान रखता है। यह त्योहार सामाजिक, धार्मिक और पर्यावरण की दृष्टि से विविध आयामों को समेटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन प्रत्येक परिवार किसी न किसी रूप में अवश्य पौधरोपण करे। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को आगे बढ़ाने और समृद्धशाली बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत की एक महिला का चयन किया जाएगा।

इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। इसमें उप प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वन पंचायत सदस्य शामिल हैं।

समिति में ग्राम विकास अधिकारी, वन आरक्षी, उद्यान एवं कृषि विभाग व अन्य संबंधित विभाग के ग्राम स्तर के अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा नामित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरेला पुरस्कार से चयनित महिला का नाम, पता, बैंक खाता शीघ्र उपलब्ध कराएं ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed