{"_id":"6190280bcf739501673639f9","slug":"how-will-the-roads-be-pothole-free-in-four-days-without-budget-haldwani-news-hld444450499","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बजट के चार दिन में कैसे होंगी सड़कें गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बजट के चार दिन में कैसे होंगी सड़कें गड्ढामुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 10 नवंबर को हल्द्वानी में 17 नवंबर तक राज्य की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त करने की घोषणा की थी। साथ ही तय समय में गड्ढे नहीं भरने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी थी। तीन दिन बीत गए लेकिन अभी तक नगर निगम ने अपनी सड़कों के गड्ढे भरने का काम भी शुरू नहीं किया है। आखिर निगम कहां से सड़क के गड्ढे भरेगा क्योंकि निगम के पास गड्ढे भरने तक के लिए बजट नहीं है। कई बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी शासन से बजट नहीं मिला है।
बता दें कि सीएम ने प्रदेश की सड़कों को सात नवंबर तक गड्ढामुक्त करने की घोषणा की थी। सात नवंबर के बाद भी जब गड्ढे नहीं भरे तो मुख्यमंत्री ने दोबारा 10 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित सभा में सात दिन के भीतर गड्ढे भरने की बात कही। कहा कि गड्ढे भरने के लिए लोगों को शिकायत करने कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। कहा कि यदि तय समय में गड्ढे नहीं भरने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र में करीब 542 किमी सड़क हैं। शासनादेश के अनुसार नगर निगम के पास इनका मालिकाना हक भी है। नगर निगम गैस पाइप लाइन, ओएफसी केबिल आदि से आने वाला रोडकटिंग का पैसा भी खुद ही ले रहा है लेकिन सड़क के गड्ढे भरने में हाथ पीछे खींच रहा है। हाल ये है कि निगम की सड़कें गड्ढों के कारण चलने लायक नहीं रही हैं।
विज्ञापन
नगर निगम हल्द्वानी में भाजपा का ही मेयर है, ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर अपने मुख्यमंत्री की घोषणा मेयर कैसे पूरी करा पाएंगे। तीन दिन बाद भी अभी तक नगर निगम ने गड्ढे भरना भी शुरू नहीं किया है।
कोट
नगर निगम के पास गड्ढे भरने के लिए बजट नहीं है। निगम बजट की व्यवस्था कर रहा है। जल्द ही सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। - पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त