फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   How to read, the roof starts dripping in the slightest rain

कैसे पढें, मामूली बारिश में टपकने लगती है छत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
How to read, the roof starts dripping in the slightest rain
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हाथगढ़ खट्टा । विज्ञप्ति
हल्द्वानी। विकासखंड के 24 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बारिश से बचने का कोई साधन नहीं है। खत्तों और वन ग्रामों में बने इन स्कूलों के पास पक्के भवन नहीं है। अधिकतर स्कूल घासफूस की झोपड़ी में चल रहे हैं। मामूली बारिश में ही छत टपकने लगती है। तेज बारिश के झोंकों से शिक्षण सामग्री भीग जाती है।
विज्ञापन

बरसात का सीजन शुरू हो गया है। एक जुलाई के बाद स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में बारिश के बीच इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित रहता है। घासफूस की झोपड़ी में बने होने से बरसात के दिनों में कई बार इन्हें मजबूरन बंद करना पड़ता है। शौचालय और पेयजल के लिए भी लंबे समय से ये विद्यालय तरस रहे हैं।
विज्ञापन

राउप्रावि हाथगढ़ खत्ता, राप्रावि डौलीखत्ता, राप्रावि बीड़खत्ता, राप्रावि रैलाखत्ता, राप्रावि कलेगाखत्ता, राप्रावि ज्योतिखाल खत्ता, राप्रावि हसपुर खत्ता, राप्रावि कोटखरीखत्ता, राप्रावि पीलापानी खत्ता, राप्रावि बोड खत्ता, राप्रावि सहपठानीखत्ता समेत 24 विद्यालयों में करीब 638 विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से खत्तों में बने इन स्कूल का विकास नहीं हो सका है। वन भूमि में होने के कारण इनके न तो पक्के भवन बन पा रहे हैं और न ही पेयजल संयोजन नहीं लग पा रहे हैं। इन स्कूलों में बारिश में पानी घुस जाता है। पानी से बचने के लिए यहां कोई उपाय नहीं हैं। ऐसे में खत्तों में बने इन स्कूूलों में बरसात के दिनों में पढ़ाई प्रभावित रहती है।

कोट
खत्तों में बने स्कूलों के लिए फिलहाल कोई नई योजना नहीं आई है। पुरानी व्यवस्थाओं के आधार पर ही स्कूलों का संचालन हो रहा है। विभाग की ओर से इनकी बेहतरी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-सीईओ केएस रावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed