फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hoteliers get relief from wedding season

Nainital News: विवाह सीजन से होटल कारोबारियों मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hoteliers get relief from wedding season
हल्द्वानी। जुलाई के बाद से सुस्त चल रहे होटल कारोबार में इस समय विवाह सीजन के कारण चमक दिखाई दे रही है। प्रतिस्पर्धा बढ़ने और बड़ी कंपनियों के होटल खुलने के कारण होटल व्यवसासियों को पहले जैसा मुनाफा नहीं मिल रहा है। कारोबारियों का कहना है कि पर्यटक अब ब्रांड के साथ जाना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी में ही लगभग विभिन्न स्थानों पर 117 होटल हैं। प्रमुख होटल कारोबारी धीरज बिष्ट बताते हैं कि पहले काठगोदाम से हल्द्वानी के बीच केवल 40 होटल थे अब प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। जिसने मार्केटिंग अच्छी कर ली उसका कारोबार थोड़ा चल जाता है। हल्द्वानी से नैनीताल तक बड़ी कंपनियों के होटल खुल गए हैं। ब्रांडेड होटलों ने भी दाम कम कर दिए हैं। पर्यटकों का होटलों में स्टे टाइम भी कम हो गया है। सुबह आते हैं तो घूम फिर के शाम को वापस निकल जाते हैं। हल्द्वानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया अभी विवाह सीजन में कुछ प्रमुख होटलाें में कारोबार खुला है। अक्तूबर से दिसंबर तक बंगाली सीजन भी रहता है। उम्मीद है कि पर्यटकों की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

नहीं मिल रहे वेटर
होटल कारोबारियों के अनुसार स्थानीय स्तर पर जमैटो, स्वीगी जैसी कंपनियों में आराम से नौकरी मिल रही है। इसकी वजह से होटल में वेटर भी नहीं मिल रहे हैं। अधिकतर होटलों में बमुश्किल काम चल रहा है। ऊपर से पहाड़ों में घर घर होम स्टे कारोबार खुलने से युवा अपना व्यापार खोल रहे हैं जिस कारण होटल कारोबार पहले जैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed