फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel personnel gave their lives hanging from the ceiling fan

होटल कर्मी ने पंखे से लटककर देदी जान

Sat, 04 Jun 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sat, 04 Jun 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
Hotel personnel gave their lives hanging from the ceiling fan
मृतक के शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। मानसिक रूप से परेशान एक होटल कर्मी ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अल्मोड़ा जनपद के ताड़ीखेत निवासी पवन कुमार (22) पुत्र धर्मपाल आर्य ढिकुली में भुवन चंद्र नैनवाल के मकान में किराये पर रहकर क्षेत्र के एक होटल में नौकरी करता था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम पवन अपनी पत्नी लक्ष्मी को लेकर उसकी बहन के घर कानिया आया था। सुबह काम पर जल्दी जाने की बात कहकर पवन ढिकुली आ गया। पत्नी रात को वहीं रुक गई। शुक्रवार की सुबह जब लक्ष्मी अपने कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से लॉक था। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। 
विज्ञापन


मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पवन का शव कमरे में पंखे से झूल रहा था। घटना की जानकारी क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दी तो मौके पर गर्जिया चौकी इंचार्ज विपिन जोशी पहुंच गये। उन्होंने पंखे से लटके शव को उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज जोशी ने बताया मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने मानसिक रूप से परेशान बताते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है। पवन का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 


रामनगर। पति पवन कुमार की मौत के बाद लक्ष्मी देवी पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जिस पति ने विवाह के समय अग्नि की परिक्रमा कर सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई, वह एक साल में ही साथ छोड़ हो गया। लक्ष्मी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed