साइबर ठगी: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर होटलकर्मी से ठगी, पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
साइबर ठगों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर होटलकर्मी से 45 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने तल्लीताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगों ने एक होटलकर्मी को फर्जी फेसबुक आईडी के जरिये झांसे में लेकर 45 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने तल्लीताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अल्मोड़ा निवासी हिमांशु नैनीताल के एक होटल में कार्यरत है। उसे रविवार सुबह दुबई में कार्यरत अपने भाई की फर्जी फेसबुक आईडी से पांच हजार रुपये मांगने का संदेश मिला। भाई समझकर हिमांशु ने तुरंत पैसे भेज दिए। इसके बाद ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दो बार में 20-20 हजार रुपये और मांगे जो उसने डर के कारण भेज दिए। कुल 45 हजार रुपये भेजने के बाद शक होने पर हिमांशु ने भाई से संपर्क किया तब ठगी का पता चला।
पीड़ित ने तल्लीताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेजा गया है और जांच चल रही है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर पैसों की मांग आने पर सीधे पुष्टि करने की अपील की है।