फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   hospital health facilities placement

Nainital News: प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टर के पद नहीं रहेंगे रिक्त

Wed, 07 Jun 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 Jun 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
hospital health facilities placement
बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव को जानकारी देते पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत।
नैनीताल। प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी। सूबे में विशेषज्ञ डाॅक्टर का कोई भी पद रिक्त नहीं रहेगा। जुलाई तक डेढ़ हजार से ज्यादा नर्सों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को नैनीताल में पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि सूबे में जल्द ही डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए यू कोड वी पे योजना को प्रभावी कर दिया गया है। कहा कि प्रदेश में लगभग 600 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। इसमें इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानकों का पूर्णत: अनुपालन किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर को प्रतिमाह चार लाख रुपये तक वेतन दिया जाएगा। अब तक पिथौरागढ़ समेत प्रदेश में यू कोड वी पे योजना के माध्यम से 25 विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त किए जा चुके हैं। प्रदेश में पैरामेडिकल स्टाफ (नर्सों) की भी कमी है। जल्द ही 1560 नर्सों की तैनाती की जाएगी। जुलाई में परीक्षा परिणाम निकलने के बाद प्रदेश के अस्पतालों में नर्सों के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन



बीडी पांडे अस्पताल में स्टाफ की कमी दूर होगी
नैनीताल। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मंडल मुख्यालय स्थित बीडी पांडे अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते आपेक्षित सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल में डाक्टरों के 40 पद स्वीकृत हैं जिसमें 26 विशेषज्ञ व 14 एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वर्तमान में विशेषज्ञों के पांच और एमबीबीएस के दो पद रिक्त हैं। अस्पताल में 67 पैरामेडिकल स्टाफ के सापेक्ष 12 पद रिक्त हैं। सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता के साथ भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed