फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holi Singing in Nainital

कर ले सोलह शृंगार राधिका तेरे अंगना में होली आई रही....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Holi Singing in Nainital
नैनीताल में श्री रामसेवक सभा के फागोत्सव में होली गायन के दौरान डांस करती महिला होल्यार। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर की राम सेवक सभा की ओर से मनाए जा रहे 26वें फागोस्तव के तहत बुधवार को महिला गायकी होली की धूम रही। दस टीमों ने होली गायन कर माहौल को होलीमय कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को फागोत्सव के दूसरे दिन राम सेवक सभा के फागोत्सव पर वुमेंस वेलफेयर सोसाइटी, पाषाण देवी महिला ग्रुप, नैनी महिला जागृति संस्था, नैनी महिला बाल विकास समिति सूखाताल, महिला होली दल कृष्णापुर, रंगोली होली कुमाऊं, सिद्धेश्वर मंदिर नैनीताल, हिमालयन ग्रुप भूमियाधार, मां नयना ग्रुप भूमियाधार, महिला होली समिति गेठिया के होल्यारों ने होली गायन किया। महिलाओं ने भागा रे भागा रे देखो नंदलाल राधा ने पकड़ा रंग डाला.., होली खेले पशुपति नाथ नगर नेपाला में.., कर ले सोलह शृंगार राधिका तेरे अंगना में होली आई रही.., होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलिन में.., श्याम मोरी गागरिया मत फोड़ो.., आज बिरज में होली रे रसिया.., आज कन्हैया में तोको रंगूंगी.., कान्हा खेले फाग.., होली खेलन आए कैलाशपति.. समेत विभिन्न होलियों का गायन किया। इसके साथ ही महिलाओं ने स्वांग परंपरा को जीवंत करने के साथ ही राजनीति पर कटाक्ष किए और विभिन्न विषयों पर सामाजिक जागरूकता भी की। इस दौरान पूर्व विधायका सरिता आर्या, श्रीराम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, मुकेश जोशी, गिरीश जोशी, गीता साह, शांति मेहरा, रानी शाह, गोधन सिंह, आयुष भंडारी, विक्की राठौर, विश्वकेतु वैद्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed