{"_id":"73f3c7a06e3d56cd33e74107dbfc670f","slug":"holi-festival-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली को बढ़ावा देने को होंगे हर संभव प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली को बढ़ावा देने को होंगे हर संभव प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sun, 08 Mar 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी महिला जागृति संस्था के सहयोग से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में होली महोत्सव कार्यक्रम का समापन समारोह हुआ। संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला ने कहा कि होली को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पूर्व नंदा देवी मंदिर के धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का अतिथि नवीन तिवारी समेत महिला प्रतिनिधियों ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर महिलाओं ने होली आई रे फागुन ऋतु आई रे...., होली खेले पशुपति नाथ नगर नेपाला में.... समेत कई होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर नैनी महिला जागृति संस्था के अलावा मां पाषाण देवी ग्रुप, जय वैष्णव माता, गीता आश्रम, फारेस्ट कालोनी, सेंट व्यू और हंस निवास की महिला होली टीमों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुमन साह, भगवती सुयाल, रश्मि राणा, राधा राणा, चंपा मेहरा, भगवती पाठक, हेमा उप्रेती, कमला रावत, मुन्नी भट्ट आदि महिला होल्यार मौजूद थीं। संचालन चंचला बिष्ट ने किया।
विज्ञापन