फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hit and run: Retired employee hit by car, dies

हिट एंड रन: रिटायर्ड कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hit and run: Retired employee hit by car, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। अज्ञात कार की टक्कर से बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी घायल हो गए। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, गन्ना सेंटर पंचायत घर निवासी जगदीश तिवारी (66) बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से बाहर गए थे। रामपुर रोड पर तेज रफ्तार आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें लेकर अस्पताल गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक का अंतिम संस्कार चित्रशिलाघाट पर हुआ। परिजनों के अनुसार, जगदीश बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
हल्द्वानी। कार चालक की तलाश के लिए पुलिस रामपुर रोड के सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि जहां दुर्घटना हुई है वहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं जिस वजह से पुलिस को आरोपी वाहन चालक को ढूंढने में समय लग रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जल्द मामला का खुलासा करने के दिए हैं निर्देश : एसएसपी
हल्द्वानी। हिट एंड रन मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने फोन से टीपीनगर चौकी इंचार्ज से मामले की जानकारी ली। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह घटनास्थल पर जाए और आसपास भी पता करे। साथ ही कहा कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ा जाए। एसएसपी ने कहा कि शहर में रफ ड्राइविंग के मामले पर रोक लगाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed