फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Himanshu of Delhi won chess tournament

दिल्ली के हिमांशु ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Himanshu of Delhi won chess tournament
नैनीताल में शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण किए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति एवं शारदा संघ की ओर से आयोजित दूसरी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में हिमांशु मुदगिल ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हिमांशु दिल्ली से नैनीताल पहुंचे। उन्होंने इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 6.05 अंक प्राप्त कर जीत हासिल की। साथ ही 6 अंक लेकर चेन्नई के वी.रघुरमन दूसरे एवं हल्द्वानी के राजेंद्र राणा ने भी 6 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों का फैसला उनके समय को लेकर किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नैनीताल के मकसूद ने चौथा, नैनीताल के सकूर अहमद एवं बागेश्वर के सद्भव रौतेला ने पांचवां स्थान पाया। नैनीताल के मो.रुमान ने छठा, बरेली के दीपक रस्तोगी ने सातवां, बरेली के शफाक अहमद ने आठवां स्थान प्राप्त किया। नेपाल से आए धन बहादुर बगोटी 9वें और नैनीताल के मो.जुबेर दसवें स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह और नकद राशि दी गई।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में नैनीताल की प्रिया नेगी पहले, रानीखेत की अलयसा रुथ दूसरे एवं नैनीताल की मायरा खान तीसरे स्थान पर रही। अंडर-7 आयु वर्ग में रानीखेत के नील जेरोम, हल्द्वानी के चित्रार्ध सिंह मेहरा ने पहला, काशीपुर के शुभ सिंह सैनी ने दूसरा, हल्द्वानी के तेजस जोशी ने तीसरा, अंडर-13 वर्ग में नैनीताल के तोषित तिवारी ने पहला, हल्द्वानी के भार्गव सती ने दूसरा, हल्द्वानी के यशस्वी ध्रुव पाठक ने तीसरा, अंडर-15 वर्ष आयु वर्ग में नैनीताल के विभोर भट्ट ने पहला, नैनीताल के नेहल बिष्ट ने दूसरा, हल्द्वानी के द्वियांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथि पूर्व महाधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तराखंड उच्च न्यायालय वीबीएस नेगी, विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह रावत, पूर्व उप महाधिवक्ता वीएस नेगी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके जोशी एवं कुमाऊं विवि क्रीड़ा विभाग के पूर्व क्रीड़ाधिकारी और शारदा संघ के महासचिव घनश्याम लाल साह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष ईश्वरी दत्त तिवारी, आयोजक सचिव विश्वकेतु वैद्य, संयोजक मो.राफे, आरबीटर शेर सिंह बिष्ट, सह आरबिटर दीपक तिवारी, वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी कन्हैया लाल साह, सुमित कुमार, विकास मर्दान, दिनेश चंद्रा, नवीन जोशी, कैलाश पवार, हेमंत साह, मो.फैसल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed