{"_id":"68ffce2adb8469866202c8e5","slug":"himalayan-echoes-literary-conference-will-be-held-on-november-1-and-2-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-119638-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एक व दो नवंबर को होगा हिमालयन ईकोज का साहित्य सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एक व दो नवंबर को होगा हिमालयन ईकोज का साहित्य सम्मेलन
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से आयोजित हिमालयन इकोज साहित्य और कला महोत्सव का दसवां संस्करण इस वर्ष एक व दो नवंबर को होगा।
सोमवार को मल्लीताल प्रसाद भवन आयोजित कार्यक्रम में आयोजक संस्था की संस्थापक जाह्नवी प्रसाद ने बताया हिमालयन ईकोज की यह पहल भारत, भूटान, नेपाल, तिब्बत के रचनाकारों को शामिल करते हुए की गई है। इसमें साहित्यकार मुजफ्फरअली, डॉ. अलका पांडे, सुनीत शाक्य, वंदना, पिंकी आनंदा, रुचिता देवेकर, राहुल भूषण, गार्गी रावत, उदय प्रताप आदि शामिल होंगे। हिमालयन ईकोज इस वर्ष नेचर प्राइज शुरू कर रहा है, जिसके पहले हकदार स्टीफन अल्टर होंगे। आगामी वर्षों में यह साहित्य, कला, संगीत किसी भी वर्ग में दिया जा सकता है। इसके निर्णायक नमिता गोखले, संंजोय राय, जाह्नवी प्रसाद होंगे। हिमालयन माउंटेन विलेज फाउंडेशन की कीवा सिंह ने राष्ट्रीय शहीद सैनिक निशांत में खोले गए पुस्तकालय तथा इसके मध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी। अंकिता ने साहित्य समागम मौके पर स्थानीय रंग्वाली पिछौड़ा, शॉल आदि के प्रोत्साहन के बारे में बताया। इसमें निखिल अनादि सिंह, पाखी पांडे आदि रहे।
.....