{"_id":"6127ec688ebc3e31e47f37f0","slug":"highway-closed-in-jeolikot-since-late-night-8-bhimtal-news-hld4358280106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योलीकोट में हाईवे देर रात आठ बजे से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योलीकोट में हाईवे देर रात आठ बजे से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योलीकोट (नैनीताल)। कुमाऊं की लाइफलाइन ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बार मलबा आने की वजह से बृहस्पतिवार को भी यातायात प्रभावित रहा। वहीं देर रात करीब आठ बजे मलबा आने की आशंका के चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।
बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे वीरभट्टी के पास पहाड़ी से मलबा गिरते ही हाईवे के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सुबह 10 बजे तक मलबा हटाकर मार्ग को खोला गया। दोपहर एक बजे पहाड़ी से फिर मलबा आ गया। इस कारण करीब एक घंटे तक यातायात रोक दिया गया। दोपहर दो बजे बाद मार्ग पर फिर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। वीरभट्टी के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण वाहन चालकों में भय बना हुआ है। बार-बार मलबा आने के कारण एनएच अधिकारी भी निगरानी बनाए हुए हैं।
इधर बृहस्पतिवार की देर रात करीब आठ बजे मलबा आने की आशंका के चलते वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। इसके बाद वाहनों को वाया नैनीताल होते हुए भेजा गया।
विज्ञापन
एनएच के सहायक अभियंता एनसी जोशी ने बताया कि अब हाईवे पर यातायात शुरू हो गया है। साथ ही वाहन चालकों से एहतियात बरतते हुए यात्रा करने को कहा है।