फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High school, the result of inter-board 26

हाईस्कूल, इंटर बोर्ड का रिजल्ट 26 को

Wed, 13 May 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Wed, 13 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को इस बार अंकतालिका और प्रमाणपत्र अलग-अलग न देकर एक ही प्रपत्र दिया जाएगा। जबकि अभी तक दोनों अलग-अलग मिलते थे और प्रमाणपत्र के लिए छात्रों को लंबा इंतजार करना होता था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम इस बार भी एक साथ 26 मई को आएगा।

विज्ञापन


बोर्ड सचिव डा. डीके मथेला ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं सभापति आरके कुंवर की ओर से इस दिन बुधवार सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। मालूम हो कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित वर्ष-2015 की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार 1,73,226 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4907 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी तरह इंटर में 1,45,914 परीक्षार्थियों में से 3150 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षाएं 1304 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। श्री मथेला ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों पर 10 अप्रैल से शुरू हुआ जो 25 अप्रैल तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed