फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High court sought answer on multi-storey parking in bageshwar

Uttarakhand: बहुमंजिला पार्किंग पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, गरुड़ नगर पंचायत में नदी किनारे निर्माण का मामला

Tue, 18 Mar 2025 02:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Mar 2025 02:27 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने गरुड़ नदी किनारे बहुमंजिला पार्किंग निर्माण पर नगर पंचायत गरुड़ व कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद तिथि नियत की है।

विज्ञापन
High court sought answer on multi-storey parking in bageshwar
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने गरुड़ नदी किनारे बहुमंजिला पार्किंग निर्माण पर नगर पंचायत गरुड़ व कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद तिथि नियत की है।

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी दिनेश चंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि नगर पंचायत की ओर से 22 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण नियम विरुद्ध व शासन की निर्धारित शर्तों के अनुरूप नही किया गया है।

विज्ञापन

याचिका में पार्किंग निर्माण शासन के सात जून 2024 को जारी आदेश में तय शर्तों के अनुसार किए जाने की मांग की गई है। याची के अनुसार पांच मंजिला भवन निर्माण गरुड़ नदी तट पर किया जाना पर्यावरण संरक्षण के विरुद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी बागेश्वर, उपजिलाधिकारी गरुड़, तहसीलदार को पूर्व में ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जबकि शासन के आदेशानुसार यह पार्किंग गरुड़ के निकट पाये गांव में गोलू मार्केट स्थित टैक्सी स्टैंड के पास बनाई जा रही है। बिना विधिक अनुमति के गंगा में जेसीबी व पोकलैंड मशीनें उतारी जा रही हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed